अज़ीम प्रेमजी स्वास्थ्य समता फ़ेलोशिप

Health

हमारी फ़ेलोशिप युवा डॉक्टरों को दूर-दराज़ के सीमित संसाधन वाले इलाकों में, समुदाय में काम करने में विशेषज्ञता वाले मेंटर्स के मार्गदर्शन में चिकित्सा करने के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य में एक बड़ी चुनौती ऐसे पेशेवरों की कमी है, जो सबसे वंचित समुदायों के साथ दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में काम करने के लिए तैयार किए गए हों।

अज़ीम प्रेमजी स्वास्थ्य समता फ़ेलोशिप युवा स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों (डॉक्टरों) के लिए एक अनोखा और मूल्यवान अवसर लेकर आई है: सबसे दूर-दराज के, संसाधनों की कमी वाले इलाकों में, सबसे ज़रूरतमंदों का इलाज करते हुए इन परिस्थितियों की सभी जटिलताओं को समझने का अवसर।

यह फ़ेलोशिप सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से संचालित है। ये सभी गैर-लाभकारी संस्थाएं, अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो खास तौर पर ग्रामीण, आदिवासी, और अन्य वंचित समुदायों के लिए काम करते हैं।

यह फ़ेलोशिप मेडिकल और स्वास्थ्य सेवाओं के पेशेवरों को सीधे उन मार्गदर्शकों से सीखने का मौका प्रदान करती है, जिन्होंने अपने कई वर्ष इस तरह की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते गुज़ारे हैं। ये मार्गदर्शक बहुत सीमित संसाधनों के साथ, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बहुत सारे रोल निभाते हुये काम करते रहे हैं और स्वास्थ्य को समूचे समुदाय की सेहत के रूप में देखते हैं।

हम चाहते हैं कि वे लोग आगे आयें, जो मेडिकल को सेवा का कैरियर मानते हैं और जो लंबे समय तक काम करना चाहते है और जो ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं और जटिलताओं को समझना चाहते हैं। यह फ़ेलोशिप इन परिस्थितियों में ज़िंदगी और कामकाज को व्यवस्थित तरीकों से समझने के मौके देती है।

यह फ़ेलोशिप हमारे या हमारे सहयोगी अस्पतालों में लंबे समय तक के लिए नौकरी के अवसर भी देती है।

यह फ़ेलोशिप उन डॉक्टर्स के लिए है जो अपना पीजी पूरा कर चुके हैं, और युवा एम बी बी एस डॉक्टर्स के लिए है। भविष्य में डॉक्टर्स के लिए फ़ेलोशिप अवसरों के बारे में सूचित रहने के लिए यहाँ साइनअप करें

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.