यह ज्ञान का खज़ाना है। इसे हमने ज्ञान को संरक्षित करने और सभी को उपलब्ध कराने की कोशिशों के तहत इकट्ठा किया है
इस काम में हमने समय और मेहनत के साथ प्यार का भी निवेश किया है। इन संसाधनों में देश भर की कई स्कूली पाठ्य-पुस्तकें, शिक्षा से संबंधित किताबें और कई किताबों के अनुवादों का संग्रह मौजूद है। ये सीखने-सिखाने के साथ हमारे रिश्ते को और पुख़्ता करता है।



हम शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और उसकी पहुँच में सुधार लाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए शैक्षणिक संसाधनों के ज़रिए ज्ञान को सभी तक पहुँचने का निर्णय हमने लिया। इसलिए हमने बड़ी बारीकी से यह संसाधन बनाए हैं। हमारे यह संग्रह विद्यार्थी, शिक्षकों, शिक्षा क्षेत्र के विद्वान और काम करने वालों जैसे कई समूहों की मदद करता है।

पुस्तिकाएँ
यह बच्चों और/या शिक्षकों के साथ काम करने वालों के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शिकाएँ हैं। यह विशेष रूप से मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफ़एलएन) दक्षताओं को पाने के लिए उपयोगी हैं।

English Language Teaching in Primary Classrooms
यह छोटी-सी किताब प्राथमिक स्तर पर अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण में शिक्षकों के साथ काम करने के लिए एक ख़ाका प्रदान करने की कोशिश करती है।

English Language Teaching in Primary Classrooms
यह छोटी-सी किताब प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण में शिक्षकों के साथ काम करने के लिए एक ख़ाका प्रदान करने की कोशिश करती है।

प्राथमिक कक्षाओं में हिन्दी भाषा शिक्षण
यह छोटी-सी किताब प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण में शिक्षकों के साथ काम करने के लिए एक ख़ाका प्रदान करने की कोशिश करती है।

प्राथमिक कक्षाओं में गणित शिक्षण - भाग 1
यह छोटी-सी किताब प्राथमिक स्तर पर गणित भाषा शिक्षण में शिक्षकों के साथ काम करने के लिए एक ख़ाका प्रदान करने की कोशिश करती है।

पुस्तकालय
यह पढ़ने-पढ़ाने और संदर्भ सामग्री का संग्रह है। इसे लाइब्रेरियन्स ने बहुत सावधानी से तैयार किया है। इस व्यापक संग्रह में विषयों के हिसाब से रखे हुए संसाधन (किताबें, जर्नल, डेटाबेस आदि) मौजूद हैं। हमारे पुस्तकालय में ‘अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी आर्काइव’ भी है। इस आर्काइव में किताबें, रिकॉर्ड, तरह-तरह की चीज़ें, दुर्लभ दस्तावेज़, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा दान की गई ऑडियो-विजुअल और डिजिटल सामग्री संग्रहीत हैं।

प्रकाशन
इस सेक्शन में हमारे फ़ाउण्डेशन से जुड़े प्रकाशनों द्वारा जारी की गई डिजिटल सामग्री का संग्रह पेश किया गया है। साथ ही यहाँ स्कूली शिक्षा की पत्रिकाओं, कक्षाओं में सीखने-सिखाने में मददगार विषयों के हैण्डबुक्स भी देखे जा सकते हैं।

अनुवाद सम्पदा
यह भारतीय भाषाओं में उपलब्ध एक अनूठा संग्रह है। यहाँ फ़िलहाल हिंदी और कनाड़ा भाषाओं में उच्च शिक्षा से जुड़ी सामग्री मौजूद है।

शोध रिपोर्ट
हमारी अनुसंधान रिपोर्ट हमारे व्यापक ज़मीनी काम-काज को दिखाती हैं। ये रिपोर्ट्स विकास, शिक्षा, शासन और लोक नीति जैसे क्षेत्रों में हमारे हितधारकों की धारणा व ज्ञान में योगदान करती हैं।

