गोपनीयता नीति

PrivacyPolicy

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन (‘फ़ाउण्डेशन’) की वेबसाइट (‘वेबसाइट’) का इस्तेमाल विद्यार्थी, सदस्य, भागीदार और आगंतुक (‘उपयोगकर्ता’) करते हैं, जिन्हें यह वेबसाइट जोड़ती है। वेबसाइट के ज़रिए हम उपयोगकर्ताओं से कुछ व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। इकट्ठा की जा रही व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए फ़ाउण्डेशन प्रतिबद्ध है।

यह गोपनीयता नीति (‘नीति’) इकट्ठा की गई व्यक्तिगत जानकारी का विवरण निर्धारित करती है, मसलन, इसे कैसे एकत्र किया जाता है, किसके द्वारा किया जाता है और साथ ही साथ इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता है।

1. कैसे लागू होती है?

यह नीति वेबसाइट के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगी।

2. इकट्ठा की गई व्यक्तिगत जानकारी के प्रकार और तरीक़ा

a. ‘व्यक्तिगत जानकारी’ किसी भी ऐसी जानकारी को कहा जाता है, जिसका अपने-आप में या अन्य उपलब्ध या मिल सकने वाली जानकारी इस्तेमाल किसी व्यक्ति की ख़ास पहचान, संपर्क या पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

 

b. इकट्ठा की गई व्यक्तिगत जानकारी के प्रकार : हमारे द्वारा इकट्ठा की गई और/या रखी गई व्यक्तिगत जानकारी में आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, मेल आईडी, मोबाइल नंबर शामिल हो सकता है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। 

 

c. व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करने का तरीक़ा:

  • व्यक्तिगत जानकारी या तो उपयोगकर्ताओं से ख़ुद भरवाई जा सकती है या वेबसाइट पर नेविगेट करते समय उपयोगकर्ताओं से अपने-आप से इकट्ठा की जा सकती है। 
  • वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म या अन्य आवेदन भरते समय उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत जानकारी स्वेच्छा से प्रदान की जा सकती है।
  • जब उपयोगकर्ता इस वेबसाइट पर नेविगेट करते हैं तो व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट द्वारा या तो सीधे या तीसरे पक्ष के माध्यम से स्वचालित रूप से इकट्ठा की जा सकती है।

3. व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग

इस वेबसाइट द्वारा इकट्ठा की गई व्यक्तिगत जानकारी का फ़ाउण्डेशन द्वारा गैरव्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा 

इस वेबसाइट द्वारा इकट्ठा की गई व्यक्तिगत जानकारी का फ़ाउण्डेशन द्वारा गैरव्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा

  • फ़ाउण्डेशन द्वारा आयोजित वेबिनार/सार्वजनिक व्याख्यान और अन्य कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) उद्देश्यों के लिए और उसकी अपडेटेड जानकारी उपयोगकर्ताओं को बताने के लिए किया जाएगा
  • प्रवेश की जानकारी देने के लिए/ और उसकी अपडेटेड जानकारी उपयोगकर्ताओं को भेजने के लिए किया जाएगा
  • उपयोगकर्ता रुझान और पैटर्न स्थापित करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन, उपाय, संचालन के लिए इससे फ़ाउण्डेशन वेबसाइट पर उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव देने में सक्षमता हासिल की जा सकेगी
  • फ़ाउण्डेशन की वेबसाइट के वेबपृष्ठों को प्रमोट करने के लिए

4. व्यक्तिगत जानकारी को संभालकर रखना

इकट्ठा की गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को फ़ाउण्डेशन को इससे जुड़े नीति में निर्धारित के उद्देश्यों को पूरा करने या फिर किसी कानूनी या नियामक दायित्व के प्रदर्शन के लिए आवश्यक होने तक संभालकर रखी जाएगी।

यहाँ दी गई कोई भी जानकारी गोपनीय किए गए, सार-संग्रहित किए गए डेटासेट पर लागू नहीं होगी, जो कि व्यक्तिगत जानकारी या किसी भी रिपोर्ट, डेटा की आकृतियों या अन्य चित्रों के  डेटासेट का उपयोग करके बनाई गई हैं

5. प्रकटीकरण और स्थानांतरण

यह वेबसाइट अपने आंतरिक मूल्यांकन, अपने उपायों, संचालन और वेबसाइट को प्रमोट करने के उद्देश्य के लिए थर्ड पार्टी द्वारा पेश किए गए विश्लेषणात्मक और ट्रैकिंग टूल का इस्तेमाल करती है।

फ़ाउण्डेशन इस नीति में निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ऐसे थर्ड पार्टी को व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा कर सकता है।

ऐसे थर्ड पार्टियों को इस नीति में निर्धारित सीमित और गैरव्यावसायिक उद्देश्यों के लिए फ़ाउण्डेशन द्वारा ज़ाहिर की गई व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करने की इजाज़त दी गई है।

जैसाकि इस नीति में बताया गया है, SAVE की गई जानकारी के अलावा, वेबसाइट द्वारा इकट्ठा की गई कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी थर्ड पार्टी को ज़ाहिर या हस्तांतरित नहीं की जाएगी।

इसके अलावा फ़ाउण्डेशन अपनी इच्छा से उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी को अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, नागरिक समाज संगठनों, लाभ संगठनों आदि जैसे थर्ड पार्टी के हितधारकों के साथ साझा नहीं करेगा, जब तक कि – 

(a) फ़ाउण्डेशन के पास उपयोगकर्ता की विशिष्ट सहमति ह; या  

(b) ऐसी व्यक्तिगत जानकारी जो किसी भी सरकारी या कानूनी कार्रवाई के तहत साझा की जानी है/हो।

6. डेटा सुरक्षा उपाय

फ़ाउण्डेशन अपने पास मौजूद उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए ज़रूरी डेटा सुरक्षा और सुरक्षा के इंतज़ामों का इस्तेमाल करता है

7. उपयोगकर्ताओं के अधिकार

उपयोगकर्ताओं को इस वेबसाइट द्वारा इकट्ठा की गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुचने, संशोधित करने और मिटाने का अधिकार है।

उपयोगकर्ताओं को इस वेबसाइट द्वारा इकट्ठा की गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी के प्रोसेस करने के लिए अपनी सहमति वापस लेने का भी अधिकार है।

उपयोगकर्ता, संपर्क करके, अपनी व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण के लिए सहमति प्राप्त करने, संशोधित करने, मिटाने और वापस लेने के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं reachus@​apu.​edu.​in.

8. नीति में बदलाव

फ़ाउण्डेशन समयसमय पर इस नीति को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। वेबसाइट का उपयोग करके और व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करके, आप समयसमय पर संशोधित इस नीति की शर्तों से सहमत होते हैं।

9. अस्वीकरण

इस वेबसाइट में बाहरी वेबसाइटों के लिंक हो सकते हैं जो फ़ाउण्डेशन के स्वामित्व में या उससे संबद्ध नहीं हैं। फ़ाउण्डेशन ऐसी तीसरेपक्ष की वेबसाइटों की सामग्री या गोपनीयता व्यवहारों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा। 

10. शिकायतें

यदि इस नीति के संबंध में आपकी कोई चिंता या प्रश्न हैं, तो आप उन्हें मेल आईडी पर भेज सकते हैं reachus@​apu.​edu.​in 

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.