हमारे साथ काम करें

work with us

फ़ाउण्डेशन में कई तरह के करियर ऑप्शन्स मौजूद हैं, जो काम करने के लिए रोचक और आकर्षक हैं।

फ़ाउण्डेशन में मौजूद इन भूमिकाओं में काम करने के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता बेहद ज़रूरी हैयह भूमिकाएँ सामाजिक उद्देश्य के लिए काम करने का बेहतरीन मौका उपलब्ध कराती है। इन भूमिकाओं में समाज के लिए काम करने की व्यावसायिक संतुष्टि मौजूद है।

फ़ाउण्डेशन में करियर

फ़ाउण्डेशन की हर भूमिका में उत्कृष्टता के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता और पेशेवर कर्मशीलता एक साथ काम करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्रों में हमारी विशाल और व्यापक भागीदारी के लिए कुशल, समर्पित, जानकार और सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तियों के एक जत्थे की ज़रूरत है।

हमारे कार्यक्षेत्र पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनमें से कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण और दूर-दराज़ की जगहों पर हैं। यह हमें कई तरह के अद्वितीय भौगोलिक क्षेत्रों, संस्कृतियों और भाषाओं का मिलाते हैं। एक न्यायसंगत, समतामूलक, मानवीय और सस्टेनेबल समाज के फ़ाउण्डेशन के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता का धागा हमारी सभी भूमिकाओं और प्रोफ़ाइलों को एक साथ पिरोता है, फिर चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका या ग्रांट देने की प्रक्रिया में शामिल लोग क्यों न हों।

careers

आप यहाँ प्रोफ़ेशनल और उच्च गुणवत्ता वाले सदस्य साथियों के साथ काम करेंगे। यहाँ आप अलग-अलग पृष्ठभूमियों, संस्कृतियों और कार्यक्षेत्रों से समान उद्देश्य के लिए साथ आए लोगों के विविधता से भरे वातावरण में काम करने के अनुभव से गुज़रेंगे।

यह शिक्षा, विकास और उससे जुड़े विचारों को सीखने, पढ़ने, चिंतन करने और उनसे जुड़ने की संस्कृति है।

हमारे कार्यालय में हर एक सदस्य के व्यक्तिगत विकास और कल्याण को व्यापक बेनिफ़िट प्रोग्रैम के ज़रिए मदद की जाती है।

क्या आप सामाजिक बदलाव लाने की कोशिशोें में हमारे साथ जुड़ना चाहेंगे? आइए, हमारे फ़ील्ड संस्थानों के साथ मिलकर काम करें।

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आवश्यकता है। यहाँ उम्मीदवारों में सामाजिक क्षेत्र में काम करने चाहत और जज़्बा होने की उम्मीद की जाती है।

कृपया ध्यान रखें:
  • अज़ीम प्रेमजी स्कूल में शिक्षक

अज़ीम प्रेमजी स्कूल संवैधानिक मूल्यों की बुनियाद के रूप में K-12 शिक्षा प्रदान करते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

  • रिसोर्स पर्सनस्कूली शिक्षाअधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

सरकारी स्कूली शिक्षा सिस्टम के ज़रिए दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर-से-बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा 

सामुदायिक स्वास्थ्य पहल में भागीदारी व मदद करना और ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक ज़रूरतमंद लोगों तक पहचाना में सक्रिय सहायता करनी होगी।

  • रिसोर्स पर्सन लाइवलीहुड (आजीविका) । अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ख़ासतौर पर मध्य भारत के आदिवासी समुदायों और सामान्य तौर पर सभी कमज़ोर और वंचित समुदायों की आजीविका के ज़रिए और अवसरों को बढ़ाने के लिए काम करना होगा।

स्कूल शिक्षक और रिसोर्स पर्सन – स्कूली शिक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार हर शनिवार आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।

फ़ाउण्डेशन में ज़िंदगानी

समाज को और अधिक न्यायपूर्ण, समानता आधारित, मानवीय और टिकाऊ बनाने के लिए हम सबसे ज़्यादा वंचित और अभाव पूर्ण क्षेत्रों में काम करते हैं। हम जिन समुदायों के लिए काम करते हैं, उनके हालातों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उद्देश्य और प्रतिबद्धता की गहरी भावना से हम प्रेरित हैं।

फ़ाउण्डेशन में ज़िंदगानी काफ़ी डायनामिक और विविधताओं से भरी है, जिसमें कई बार फ़ील्ड रिसर्च, परिचालन से जुड़े काम और सहयोगात्मक कामों पर हाथ आज़माना पड़ता है।

हमारा व्यापक उद्देश्य हमें हर दिन हमारे हिस्से का काम करने के लिए प्रेरित करता है। हमारा मकसद हमें अगली पीढ़ियों के लिए बेहतर रहने लायक जगह बनाने की उम्मीद ऊर्जा देती है।

ज़िंदगी का एक दिन...

फ़ाउण्डेशन में हर दिन अपने साथ जुनून और मक़सद के साथ आता है। सीखने, साथ काम करने और बदलाव के इस सफ़र में हमारे साथ जुड़ें।

इस सेक्शन के ज़रिए हम हमारे साथ काम करने वाले अलग-अलग लोगों से मिलते हैं और उनके किसी एक दिन भर के काम की झलकियाँ यहाँ पेश करते हैं। यह उनकी दुनिया, उनके काम, उनके सीखो और अनुभवों का झरोखा है।

नौकरी ढूँढ़ें और आवेदन करें

अपने कौशल और उद्देश्य के मुताबिक हमारी नौकरियों की सूची में से नौकरी खोजें। फ़ील्ड, स्वास्थ्य, ग्रांट्स, आजीविका, विश्‍वविद्यालय और इनेब्लिंग फंक्शन के व्यापक क्षेत्रों में नौकरियों का चुनाव करें।

Field, Health, Grants, Livelihoods, University and Enabling Functions

Azim Premji Scholarship

प्रशंसापत्र

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.