आवेदन आमंत्रित हैं

work with us

फ़ाउण्डेशन में कई तरह के करियर ऑप्शन्स मौजूद हैं, जो काम करने के लिए रोचक और आकर्षक हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आवश्यकता है। उम्मीदवारों में सामाजिक क्षेत्र में काम करने चाहत और जज़्बा होना चाहिए। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन का मकसद एक न्यायपूर्ण, समानता पर आधारित, मानवीय और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले महत्त्वपूर्ण संस्थाओं के साथ मिलकर, ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने वाले काम करने होंगे।

इसके लिए देश की सार्वजनिक सेवाओं, सरकारी संस्थाओं और उससे जुड़े व्यक्तियों के साथ मिलकर काम करना होगा। इस काम के सफ़ल होने के लिए सीधे तौर पर भारत के दूरदराज़ के इलाकों में रहने वाले सबसे कमज़ोर और वंचित समूह के साथ जुड़कर काम करना होगा।

स्कूल शिक्षक: अज़ीम प्रेमजी स्कूल

मुख्य भूमिका:

अज़ीम प्रेमजी स्कूल संवैधानिक मूल्यों की बुनियाद के रूप में K-12 शिक्षा प्रदान करते हैं। हमारे स्कूलों में शिक्षकों से उम्मीद की जाती है कि वे कक्षा में और कक्षा के बाहर इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें। शिक्षक की भूमिका में काम करने के लिए हमारे यहाँ सभी विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

 योग्यता: 

  • उम्मीदवार का BEd/ DLeD/ MEd में स्नातक या स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है।  

  • पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में औपचारिक रूप से कम-से-कम एक वर्ष का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। 

  • अंग्रेज़ी और हिंदी/कनाडा भाषाओं में पूरी तरह संवाद करना, लिखना-पढ़ना आना चाहिए।  

  

स्थान: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखण्ड में काम करना होगा।  

रिसोर्स पर्सन - स्कूली शिक्षा

मुख्य भूमिका:

सरकारी स्कूली शिक्षा सिस्टम के ज़रिए दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर-से-बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा। इसमें शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों और अन्य लोगों की क्षमताओं को तराशना और बेहतर बनाना शामिल है। ब्लॉक और ज़िला स्तर की टीम्स के साथ मिलकर शिक्षा की प्रक्रियाओं और शिक्षा प्रदान करने में इस्तेमाल हो रहे अभ्यासों को मज़बूत व उन्नत बनाना रिसोर्स-पर्सन के काम में शामिल है।

योग्यता: 

  • उम्मीदवार का स्नातक या स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। 

  • अगर उम्मीदवार ने स्नातक (ग्रैजुएशन) किया हो, तो उसके पास कम-से-कम 5 वर्ष और अगर उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की हो तो कम-से-कम 2 वर्षों तक काम करने का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव पढ़ाने/सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र में काम करने या इसी सामाजिक क्षेत्र में काम करने का होना चाहिए।  

  • अंग्रेज़ी और हिंदी/कनाडा भाषाओं में पूरी तरह संवाद करना, लिखना-पढ़ना आना चाहिए।

स्थान: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़, झारखण्ड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखण्ड में काम करना होगा।

रिसोर्स पर्सन – स्वास्थ्य

मुख्य भूमिका:

सामुदायिक स्वास्थ्य पहल में भागीदारी व मदद करना और ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक ज़रूरतमंद लोगों तक पहचाना में सक्रिय सहायता करनी होगी। सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर ढंग से पहुँचाने के लिए हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य सिस्टम (पीएचसी तथा उप-केंद्रों) के यूनिट्स और इससे जुड़ें लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा।  

योग्यता: 

  • संबंधित क्षेत्र (पब्लिक हेल्थ, सोशिएल वर्क, डेवलपमेंट स्टडीज़ आदि) में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। 

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ज़मीन स्तर पर कम-से-कम 3 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर काम करने का होना चाहिए। 

  • अंग्रेज़ी और हिंदी/कनाडा भाषाओं में पूरी तरह संवाद करना, लिखना-पढ़ना आना चाहिए।  

स्थान: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़, झारखण्ड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखण्ड में काम करना होगा।  

रिसोर्स पर्सन – लाइवलीहुड (आजीविका)

मुख्य भूमिका:

ख़ासतौर पर मध्य भारत के आदिवासी समुदायों और सामान्य तौर पर सभी कमज़ोर और वंचित समुदायों की आजीविका के ज़रिए और अवसरों को बढ़ाने के लिए काम करना होगा। ये अवसर कृषि को बेहतर बनाने, पशुपालन में योग्य मार्गदर्शन देने, प्राकृतिक संसाधनों का मैनेजमेंट करने, जंगल से मिलने ने वाले उत्पादों (लकड़ी के अलावा) को आजीविका से जोड़ने जैसे कई माध्यम बनाने और उनमें बढ़ावा देकर निर्माण करने होंगे। इस तरह के परिवारों की आमदनी बढ़ाने व लगातार टिकी रहने वाली आजीविका बनाए रखने के लिए समुदायों और ब्लॉक व ज़िला स्तर के विभागों के साथ मिलकर काम करना होगा।

योग्यता: 

  • संबंधित क्षेत्र (कृषि, बागवानी, ग्राम प्रबंधन, पशुपालन आदि) में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। 

  • संबंधित क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर काम करने का कम-से-कम 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। 

  •  अंग्रेज़ी और हिंदी भाषाओं में पूरी तरह संवाद करना, लिखना-पढ़ना आना चाहिए।  

स्थान: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में काम करना होगा।  

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.