स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद सूक्ष्म खामियों को दूर करने के लिए हम वहन करने योग्य अस्पतालों का एक नेटवर्क बना रहे हैं।
समुदायों के स्वास्थ्य और सेहत के लिए गुणवत्तापूर्ण और सस्ते अस्पतालों तक पहुँच होना ज़रूरी है। देश के कई हिस्सों में, खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक सेवाएँ या तो अपर्याप्त हैं, या काम के बोझ तले दबी हैं और निजी सेवाएँ गरीबों और वंचित परिवारों के वश के बाहर हैं। गंभीर बीमारियों के दौरान इलाज के बड़े खर्च अक्सर परिवारों को आर्थिक तंगी में झोंक देते हैं।
इस कमी को पूरा करने के लिए, हम जिन राज्यों में हम काम कर रहे हैं, उनमें 30 अस्पताल खोल रहे हैं। ये ब्लॉक मुख्यालय, जिला मुख्यालय और राज्य की राजधानी में खोले जाएँगे। इनकी क्षमता क्रमश: 100 से 200 बिस्तर, 500 बिस्तर और 1000 से अधिक बिस्तरों की होगी। इन अस्पतालों में आधुनिक भवन और विकसित चिकित्सीय सुविधाएँ होंगी।
हमारे अस्पताल उपलब्ध कराएंगे:
- लगभग निःशुल्क चिकित्सा वंचितों को सभी द्वितीयक तथा बड़े तृतीयक अस्पतालों में
- मेडिकल शिक्षा का विस्तार मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग और अन्य चिकित्सा संबंधी कॉलेजों और अन्य प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्मिकों को बेहतर बनाना।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ सहयोग जिला और ब्लॉक (ताल्लुका) स्तर के अस्पतालों और ब्लॉक स्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बेहतर बनाकर स्वास्थ्य परिणाम सुधार।
Where we are building hospitals
नेटवर्क अस्पताल:
हम अनेक सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को सहयोग कर रहे हैं, जिनमें अस्पताल भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य सेवाओं को बेहतर बनाना और इनकी पहुँच को गरीब रोगियों तक ले जाना है। साथ ही हम जनहितैषी अस्पतालों का देशव्यापी नेटवर्क भी बना रहे हैं। ये अस्पताल कम खर्च में सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सहयोग से हम यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि अधिक से अधिक लोगों तक इलाज पहुँच सके।
अज़ीम प्रेमजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, राँची, झारखंड।
हमारा पहला अस्पताल राँची, झारखंड में बन रहा है। ये अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय राँची के अंतर्गत होगा। इस समेकित कैंपस में अस्पताल, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग व अन्य संबंधित कॉलेज, स्टाफ के लिए निवास और स्कूल होगा। यह 1500 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कुछ चरणों में पूरा होगा। इसका निर्माण चल रहा है।

हमारे साथ जुड़कर काम करें
स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपका स्वागत है-
- सभी विशेषज्ञताओं के डॉक्टर्स
- नर्स
- अन्य चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े प्रोफेशनल
- इंजीनियर्स
- अस्पतालों के प्रशासन का अ नुभव रखने वाले लोग
हम अर्थपूर्ण और संतुष्टिपूर्ण कैरियर की पेशकश के लिए प्रतिबद्ध हैं।
