हमारा विश्वास है कि अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति और हर परिवार का अधिकार है।
हम स्वास्थ्य को एक सार्वजनिक-हित कार्य के रूप में देखते हैं। और इसीलिए हमारा फोकस सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र- समुदाय में किसी व्यक्ति से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वितीयक अस्पतालों तक- के सहयोग करने पर है। जब इस तंत्र का हर हिस्सा ठीक से काम करेगा, तो स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों की पहुँच में होंगी, विश्वसनीय होंगी और मानवीय होंगी।
हमारा यह क्षेत्रीय कार्य, जो 2022 में शुरू हुआ और अब तेजी से विस्तार कर रहा है, इस यात्रा में कुछ मूल सिद्धांत हमें राह दिखाते रहे हैं:
- स्वस्थ जीवन, व्यक्ति और परिवार सभी के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच से कहीं आगे की चीज़ है। बीमारियों की रोकथाम, सजगता, और सेहतमंद रहना भी उतना ही ज़रूरी है।
- एक प्रभावी प्राथमिक और द्वितीयक सेवा से समर्थित एक मजबूत फ्रंटलाइन सामुदायिक स्वास्थ्य तंत्र अनिवार्य है।
- एक लचीली और सुचारु रूप से संचालित सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र ही सभी को सतत रूप से लंबे समय तक सेवा प्रदान कर सकता है।

हम अपने जिला संस्थानों के माध्यम से सीधे जमीनी स्तर पर ग्रामीण/आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और बंगलुरु में एक खास पहल कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य कर्मियों के संबलन के लिए उनकी शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए भी काम कर रहे हैं। वंचित समुदायों को सीधी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए हम 30 अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। ताकि ज़रूरतमंदों को ये आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्मिकों को शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से मजबूत बना रहे हैं।
हम दूर दराज़ के इलाकों में कार्यरत अनेक स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ अनुदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं ताकि वे अपने काम को विस्तार दे सकें और अधिक लोगों तक पहुँच सकें। हम देश भर में सार्वजनिक-हित में कार्य करने वाले अस्पतालों का नेटवर्क भी स्थापित कर रहे हैं ताकि सस्ता इलाज और अधिक लोगों तक पहुँच सके।
हमारे जमीनी स्तर के अध्ययनों और शोध के लिए अनुदान का फोकस भी सार्वजनिक-स्वास्थ्य में व्यवहारिक और जमीनी स्तर की चुनौतियों पर है। फ़ेलोशिप के माध्यम से हम स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहे हैं, कि वे वंचित समुदायों के साथ काम करने का सीधा अनुभव हासिल कर सकें। हम चाहते हैं कि हम ऐसे संस्थानों के साथ जुड़ें, जो स्वास्थ्य सेवाओं को बेतार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
द हेल्थ वर्कर सार्वजनिक-स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों, अंतर्दृष्टियों, और जमीनी स्तर पर काम के नए विचारों को सामने लाने का हमारा एक विश्वसनीय और सुगम प्रयास है।

ग्रामीण समुदायों के साथ काम
ग्रामीण समुदायों के साथ काम

बंगलुरु में स्वास्थ्य कार्य
बंगलुरु में स्वास्थ्य कार्य

अस्पताल
अस्पताल

मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य शिक्षा
मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य शिक्षा

स्वास्थ्य अनुदान

स्वास्थ्य शोध
स्वास्थ्य शोध

स्वास्थ्य फ़ेलोशिप
अज़ीम प्रेमजी स्वास्थ्य समता फ़ेलोशिप

पोषण
पोषण

द हेल्थ वर्कर
द हेल्थ वर्कर
स्वास्थ्य क्षेत्र में जॉब
अगर आप में सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और समुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने का जुनून है तो आइये हमारे साथ जुड़ें।
स्वास्थ्य अनुदान
हम भारत के सबसे दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काम करने वाले संस्थाओं का सहयोग करते हैं। अगर आप अनुदान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।
