मध्याह्न भोजन को पोषण से भरपूर बनाना

Health

अगस्त 2024 में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौता किया।

इस समझौते के तहत अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सरकार की मदद करेगा। इसके लिए फ़ाउण्डेशन एलकेजी (K-10) से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन को पोषण-युक्त बनाने के लिए अंडे उपलब्ध कराएगा। कर्नाटक के सभी 31 ज़िलों में इस कार्यक्रम को चलाने के लिए फ़ाउण्डेशन अगले तीन वर्षों में 1,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री, कर्नाटक सरकार ने 25 सितंबर 2024 को यादगिर ज़िले में किया।

इस कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को सप्ताह के छः दिन पोषण-युक्त भोजन उपलब्ध कराना है। इस पहल से लगभग 55 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इससे पहले विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार मध्याह्न भोजन में अंडे दिए जाते थे, अब सप्ताह छः दिन दिए जाएँगे। चार अतिरिक्‍त दिन अंडे देने में आने वाला खर्च अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन वहन करेगा।

हर राज्य में मध्याह्न भोजन के दो हिस्से हैं: भोजन (चावल, दाल/सांभर या रोटी और सब्ज़ी) और पोषण-युक्त खाना, जैसे फल, दूध या अंडा। यह अलग-अलग दिनों पर दिया जाता है। मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में अंडे शामिल करने से छात्रों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.