छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के लिए एक पहल
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी।
पहले चरण (सितंबर 2025) के चयनित आवेदकों की छात्रवृत्ति के सत्यापन और वितरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। कृपया पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी स्थिति की जाँच करें।
अब आप अपने फोन से हमसे सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं! 9019960536 पर व्हाट्सऐप करें (सोम–शुक्र, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे )।
स्कॉलरशिप के दूसरे चरण (कोहर्ट 2025) के लिए आवेदन तिथि समाप्त।
स्कॉलरशिप (कोहर्ट 2024) नवीकरण के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है।
हमसे संपर्क करें
पात्रता
जिन छात्राओं ने:
- स्थानीय सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास होना अनिवार्य है। यह स्कूल नीचे बताए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होना चाहिए।
- आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष (2025-26 के अकादमिक सत्र) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश*
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
स्कॉलरशिप की प्रक्रिया और टाइमलाइन


- ज़रूरी सूचना : इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर या दौरान फ़ाउण्डेशन किसी भी तरह की फ़ीस या शुल्क नहीं लेता है। किसी भी तरह के धाखेबाज़ों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस बारे में किसी से भी कोई भी लेन-देन न करें।
कैसे आवेदन करें?
ज़रूरी दस्तावेज़
आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।
पासपोर्ट आकार का फोटो
- एक 2X2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी। ध्यान रहे कि यह फोटो 6 महीनों से ज़्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए।
- आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल प्रस्तुत न करें।
हस्ताक्षर
- साफ़ और सफ़ेद कागज़ पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी
आधार कार्ड
- आपके आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से आपका नाम, आपकी फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।
- कृपया आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें।
बैंक खाते की जानकारी
- आवेदक को अपने बैंक खाते के पासबुक पहले पन्ने की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
- अगर आपके पास पासबुक नहीं है या आपकी पासबुक पर यह जानकारी नहीं छपी हुई या हाथों से लिखी हुई है या साफ़-साफ़ नहीं देखी जा सकती है, तो अपने बैंक की शाखा से पिछले 1 महीने का बैंक स्टेटमेंट हासिल करें और उसका स्कैन प्रस्तुत करें। इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
- अस्पष्ट, हाथों से लिखिए हुए, अपठनीय, काट-छाँट कर दोबारा लिखे हुए दस्तावेज़ प्रस्तुत न करें।
- ध्यान रखे कि आपका बचत खाता किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक हो और वह सक्रिय हो।
10वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका
- 10वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
12वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका
- 12वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण
- अपने कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क फीस की रसीद या बोनाफ़ाइड प्रमाण पत्र लेकर अपलोड करें। इस दस्तावेज़ पर आपका नाम, कॉलेज का नाम, की जा रही डिग्री का नाम, अकादमिक वर्ष, कोर्स के शुरु होने की तारीख़, दस्तावेज़ के जारी होने तारीख़, जारी करने वाले प्राधिकारी की सील बिलकुल स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। किसी भी तरह की कांट-छांट या एडिट किए गए दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड न करें।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
इन दस्तावेज़ों की सिर्फ़ JPEG/ JPG/ PNG/ PDF फॉर्मेट में ही फ़ाइल अपलोड की जा सकती है। हर एक फ़ाइल का साइज़ 30 से 500 केबी के बीच होना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. हमें अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में बताए कि इसका मकसद क्या है?
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का उद्देश्य ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन द्वारा भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षा क्षेत्र में समानता को बढ़ावा देने के एक और प्रयास के रूप में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप शुरु की गई है।
2. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 के लिए पात्रता क्या है?
जिन छात्राओं ने:
- चयनित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा रेगुलर छात्रा के रूप में पास की हो;
- शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में हो सकता है।
इस स्कॉलरशिप के लिए आप पात्र नहीं, अगर
- आपने वर्ष 2025-26 या उससे पहले अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स या प्रोग्राम में प्रवेश लिया हो;
- आपको विप्रो द्वारा प्रदान की जाने वाली कोई भी (जैसे संतूर फेलोशिप) मिली हो।
3. वर्ष 2025-26 में किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं?
नीचे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची दी गई है। इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में 10वीं और 12वीं कक्षा करने वाली छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन कर सकती हैं।
(1) अरुणाचल प्रदेश, (2) असम, (3) बिहार, (4) छत्तीसगढ़, (5) झारखंड, (6) कर्नाटक, (7) मध्य प्रदेश, (8) मणिपुर, (9) मेघालय, (10) मिजोरम, (11) नागालैंड, (12) ओडिशा, (13) राजस्थान, (14) सिक्किम, (15) तेलंगाना, (16) त्रिपुरा, (17) उत्तर प्रदेश, (18) उत्तराखंड, और (19) पुद्दुच्चेरी।
4. मैं अपनी स्नातक/डिप्लोमा की पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा यानी डिस्टंस लर्निंग से कर रही हूँ। ऐसे में क्या मैं अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हूँ?
जी नहीं। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 को आवेदन करने के लिए छात्रा का नियमित यानी रेगुलर विद्यार्थी होना अनिवार्य है।शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में हो सकता है।
5. अगर मैं स्नातक डिग्री या डिल्पोमा कोर्स के दूसरे, तीसरे, चौथे या पाँचवे वर्ष में पढ़ाई कर रही हूँ, तो क्या मैं अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हूँ?
जी नहीं। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 को आवेदन करने के लिए छात्रा का नियमित यानी रेगुलर विद्यार्थी होना अनिवार्य है। इसके लिए छात्रा को किसी भी सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 वर्ष) में प्रवेश होना अनिवार्य है। यानी कि, 12वीं कक्षा पास होने के बाद भारत के किसी भी क्षेत्र के कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश होना चाहिए।
6. क्या अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर प्रदान की जाएगी?
जी नहीं, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर नहीं प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप मेरिट के अलावा, इस दस्तावेज़ में पूछे दूसरे क्रमांक के प्रश्न के उत्तर में बताई गई शर्तों के आधार पर प्रदान की जा सकती है।
7. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को आवेदन करने के लिए कोई उम्र की सीमा है?
जी नहीं, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। इस दस्तावेज़ के दूसरे क्रमांक के प्रश्न के उत्तर में बताई कई योग्यता प्राप्त कोई भी छात्रा इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
ऊपर दिए गए ‘अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों’ के अलावा, अधिक जानकारी के लिए आप अंग्रेज़ी, हिंदी, कनाडा, ओडिया, असमिया या तेलुगू भाषाओं में दिए गए दस्तावेज़ पढ़ सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ों की संपूर्ण जानकारी अंग्रेज़ी | हिंदी | कनाडा | ओडिया | असमिया | तेलुगू में पढ़ें।
पूछताछ
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की शुरुआत भारत के तीन राज्यों में वर्ष 2024-25 में की गई। इस पहले ही वर्ष में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत 25 हज़ार से अधिक छात्राओं की मदद की गई। अधिक जानकारी केलिए यहाँ क्लिक करें।
लगातार नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।.
