स्कॉलरशिप नवीनीकरण (2024-25)

scholarship-featured-image

वर्ष 2024 में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओंं के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।

वर्ष 2024-25 में झाररखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 25 हज़ार से ज़्यादा छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इन छात्राओं को वार्षिक 30,000 रुपयों की राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी गई।

अकादमिक वर्ष 2025-26 में स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए छात्राओं को अपने आवेदनों का नवीनीकरण यानी renew करना होगा। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए छात्राओं को कॉलेज की अलग कक्षा/सत्र में प्रवेश का मान्य प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इस प्रमाण को केवल हमारी वेबसाइट के द्वारा ही प्रस्तुत करना होगा।

अकादमिक वर्ष 2025-26 में स्कालरशिप 15-15 हज़ार की दो किश्तों में छात्राओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

कैसे आवेदन करें?

Eligibility

योग्यता

वे सभी छात्राएँ, जिन्होंने:

  • पिछले वर्ष (2024) जिन छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी, और
  • अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अकादमिक वर्ष 2025-26 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल) प्रवेश होना चाहिए। यह प्रवेश प्रथम वर्ष की तरह ही, सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश होना चाहिए।
borderimgsmall

प्रक्रिय

नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अगली कक्षा (अकादमिक वर्ष 2025-26) में प्रवेश का प्रमाण अपलोड करना होगा। इस दस्तावेज़ को स्कॉलरशिप पोर्टल पर ही अपलोड करना होगा।

Process-steps

कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण

  • अकादमिक वर्ष 2025-26 की ट्यूशन फीस की रसीद; या
  • अकादमिक वर्ष 2025-26 में आपके प्रवेश के प्रमाण के तौर पर कॉलेज द्वारा जारी किया गया बोनाफ़ाइड प्रमाणपत्र

स्कॉलरशिप पोर्टल पर आपको इस दस्तावेज़ का स्पष्ट और साफ़-साफ़ दिखाई देने वाली स्कैन-कॉपी अपलोड करनी होगी। इस प्रवेश के प्रमाण में आपका नाम, कॉलेज का नाम, डिग्री का नाम, कोर्स का नाम, अध्ययन का साल, कोर्स शुरु होने की तारीख़, अकादमिक वर्ष, दस्तावेज़ जारी होने की तारीख़ बिलकुल साफ़-साफ़ दिखाई देनी चाहिए। दस्तावेज़ पर जारी करने वाले प्राधिकारी के हस्ताक्षर/seal का निशान भी बिलकुल साफ़ नज़र आना चाहिए।

 

कृपया पासवर्ड लगी हुई, फोटो-कॉपी का स्कैन की हुई, प्रिंट-लेकर स्कैन की हुई, कांट-छांट की हुई, इमोजी लगी हुई या अस्पष्ट स्कैन कॉपी की फ़ाइल अपलोड न करें

 

कृपया पोर्टल पर सिर्फ़ ऐक्टिव मोबाइल नंबर और बैंक खाता ही दें।

Important points to remember

The scholarship process steps for new applications

  • If your registered mobile number has changed or is no longer active, update your new, active mobile number on the Scholarship portal to make sure you receive communications from us.
  • Visit your bank and check that your account is still active. Update any changes in your bank account details to ensure easy transaction of the Scholarship amount.

एफएक्यू

स्कॉलरशिप नवीनीकरण के लिए कौन पात्र हैं?

जिन छात्राओं ने:

  • पिछले वर्ष (2024) जिन छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी, और
  • अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अकादमिक वर्ष 2025-26 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल) प्रवेश होना चाहिए। यह प्रवेश प्रथम वर्ष की तरह ही, सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश होना चाहिए।

No. Only those scholarship recipients are eligible for Scholarship Renewal who are continuing their undergraduate degree or diploma (2 to 5 years duration) at a government or a (credible and bona fide) private college/university in the current academic year 2025–26.

No. Only those scholarship recipients are eligible for Scholarship Renewal who are still continuing and completing their first undergraduate degree or diploma after passing their Class 12. 

FAQ

संपर्क

पूछताछ





    © 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
    © 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
    This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.