इतिहास और विकास का क्रम

Who we are

इतिहास

फ़ाउण्डेशन की स्थापना (भारतीय कम्पनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के तहत) 9 मार्च 2001 को हुई थी। तब से अज़ीम प्रेमजी ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा कल्याणकारी निधि के लिए दान किया है जनवरी 2023 तक इसका मूल्‍य लगभग 2,40,000 करोड़ रुपए आँका गया था। यह निधि हमारी विभिन्न पहलों को मदद देने वाले वित्तीय आधार के रूप में काम करती है।

फ़ाउण्डेशन की शुरुआत को अज़ीम प्रेमजी और हमारे संस्‍थापक सीईओ दिलीप रांजेकर के बीच हुई व्यापक चर्चाओं से जोड़कर देखा जा सकता है। इन चर्चाओं का नतीजा एक श्‍वेत पत्र के रूप में सामने आया। इसने संस्था के लक्ष्यों की बुनियाद तैयार की। विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहरी छानबीन के बाद प्राथमिक शिक्षा, फ़ाउण्डेशन की कोशिशों के केन्द्र बिंदु के रूप में उभर कर सामने आए। हमने शिक्षा को एक बुनियादी चुनौती के रूप में देखा। हमने पाया कि सामाजिक और आर्थिक असमानता से निपटने के लिए शिक्षा ज़रूरी माध्यम है। यही सोच आज भी हमारे सफ़र को जारी रखने के लिए प्रेरित करती है।

historyandtimeline

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुरुआत से ही हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। हम आज भी सरकारी तंत्र के साथ मिलकर परिवर्तन के प्रभावी, लचीले तथा अनुकरणीय मॉडलों को पेश करते हुए काम कर रहे हैं।

विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ ही हम अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता को भी महत्त्वपूर्ण मानते हैं। हम सरकारी स्कूल सिस्टम के भीतर अलग-अलग कार्यक्रमों और हस्तक्षेपों के ज़रिए अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और अध्यापन से जुड़े अन्य लोगों की कोशिशों को लगातार मदद देते हैं।

विकास क्रम

2012

अज़ीम प्रेमजी स्कूल

AzimPremjiSchoolsपहले अज़ीम प्रेमजी स्कूल की स्थापना 2012 में हुई थी। भारत भर में स्कूलों के एक मॉडल के तौर पर पहले अज़ीम प्रेमजी स्कूल को स्थापित किया गया। यह देश में K-12 शिक्षा (किंडरगार्टेन से 12वीं तक) की गुणवत्ता पर हमारे आदर्शों का मूर्त रूप है। अब हम चार राज्यों में ऐसे 9 स्कूल चला रहे हैं, जो बच्चों को सुरक्षित, समावेशी और सीखने लायक माहौल मुहैया कराते हैं।और पढ़ें
2010

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय, बेंगलूरु 

AzimPremjiSchoolsहमारा पहला विश्‍वविद्यालय 2010 में शुरु किया गया था। यह विश्‍वविद्यालय शिक्षा और विकास क्षेत्रों में योग्य, जानकार पेशेवरों को बढ़ावा देने और प्रशिक्षण की एक बेहतरीन जगह की तरह शुरु किया गया है। और पढ़ें

फ़ील्ड संस्थाएँ

FieldInstitutesज़मीन स्तर पर काम करते हुए हम भारत में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस काम में हम देश के पिछड़े इलाकों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। और पढ़ें
2023

भोपाल में अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय

AzimPremjiUniversityBhopalहमारा दूसरा विश्‍वविद्यालय भोपाल में शुरु हो चुका है। अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय भोपाल में डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम के लिए प्रवेश दिए जा रहे हैं।और पढ़ें
2020

कोविड-19 को दौरान...

COVID19responseकोविड-19 के चलते भारत में स्वास्थ्य और अन्य तरह की समस्याएँ सामने आईं। इस आपदा से बाहर निकलने के लिए हमने समाज-लोगों की आगे बढ़कर मदद की।
2014

ग्रांट्स

ग्रांट्सचित्र साभार - पुरुषोत्तम ठाकुर
हम अलग-अलग मुद्दों पर काम कर रहे गैर-लाभकारी तथा नागरिक समाज संगठनों को वित्तीय अनुदान देते हैं। हमारी ओर से मिलने वाला वित्तीय अनुदान उनके कामों में मददगार होता है। यह असुरक्षित और हाशिये पर पड़े लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के हमारे मकसद को पूरा करने की ओर एक और कदम है। फ़िलहाल हम ऐसे 1,150 से ज़्यादा संगठनों की मदद कर रहे हैं। और पढ़ें
2001-2009

स्कूली शिक्षा में प्रोग्राम स्तर पर का हस्तक्षेप

ProgrammaticInterventions

इस दौरान हमने कई कार्यक्रमों के ज़रिए स्कूलों तक बच्चों की पहुँच, उनके दाखिले और उन्हें शिक्षा में बनाए रखने को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर काम किया।  और पढ़ें

2001

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन की औपचारिक शुरुआत

FormalLaunchदेश के विकास में एक महत्त्वपूर्ण और लंबे समय तक योगदान देने के नज़रिए और मकसद के साथ अज़ीम प्रेमजी ने 2001 में फ़ाउण्डेशन की शुरुआत की थी।
2022

स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ते हमारा काम

Expansion into Health and Livelihoodsइस क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाते हुए हमने सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए मदद करने से शुरूआत की । यह अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय, भोपाल में पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के साथ-साथ जारी है। हम अस्पतालों और एनजीओ के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, ताकि सबसे कमज़ोर समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें।
2024

सीएमसी वेल्लोर के साथ भागीदारी (स्वास्थ्य)

Partnership with CMC Vellore

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर के साथ भागीदारी कायम की है। इस भागीदारी के तहत सीएमसी के चित्तूर कैंपस में एक नया मेडिकल कॉलेज सहित अस्पताल शुरु किया जाएगा। इस अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में ख़ासतौर पर वंचित समुदाय के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएँ और इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

कर्नाटक सरकार के साथ भागीदारी (स्वास्थ्य)

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने 20 जुलाई 2024 को कर्नाटक सरकार के साथ एमओयू (करार) किया है। यह समझौता मध्याह्न भोजन प्रोग्रैम के तहत दिए जाने वाले भोजन में पोषण-तत्त्वों की मात्रा में बढ़ाने की मात्रा बढ़ाने वाली सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में किया गया है। इस भागीदारी के तहत सरकारी स्कूलों को तीन वर्षों तक सामग्री मुहैया कराई जाएगी।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें 
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
© 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.