कथावना (वन की कथाएँ) अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा बच्चों के लिए किया जाने वाला वार्षिक आयोजन है। यह दो भाषाओं में आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन सन 2012 से किया जा रहा है। आइए 2023 के कथावना की कुछ झलकियाँ देखते हैं और यहाँ हुए तीन कार्यक्रमों के ज़रिए जानते हैं कि किस तरह बच्चों का साहित्य कर्नाटक के बच्चों और शिक्षकों तक पहुँचता है।