हम फ़ाउण्डेशन के न्यायसंगत, समानतापूर्ण, मानवीय और सस्टेनेबल समाज के मूल नज़रिए के साथ तालमेल बैठने वाले सिविल सोसायटी के इको-सिस्टम में भरोसा करते हैं। ( रंगीन टेक्स्ट)
हम सिविल सोसायटी को और अधिक मज़बूत बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत हम, सिविल सोसायटी को सक्षम बनाने वाले, अपने शुरुआती स्टेज काम कर रहे, समुदाय आधारित 30 से ज़्यादा संगठनों को सक्षम बनाते हैं।
हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम समुदाय के उभरते हुए नेतृत्व को आगे आने में मदद करें, ताकि हम एक बड़े लोकतांत्रिक ढाँचे में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दे सकें।
हम शुरुआती स्टेज के संगठनों के साथ काम करने वाले साझेदारों पर भी बराबर का ध्यान देते हैं। हम सिविल सोसायटी वातावरण में नए विचारों, ऊर्जाओं और काम करने वालों को पहचानते हैं और उन्हें बढ़ावा देते हैं।

Image credit:- Shakti Shalini, Delhin
हम ऐसे संगठनों की भी सहायता करते हैं, जो नेतृत्व, शासन और अकाउंटिंग व फाइनेंस, संचार (कम्युनिकेशन), डेटा/एमआईएस व कानूनी और अनुपालन (कंप्लायंस) जैसे बुनियादी प्रक्रियाओं के क्षेत्रों में दूसरे संगठनों की क्षमता को बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
इस क्षेत्र में हमारे काम करने के मक़सद, हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सक्षम बनाना है ताकि, वे अपने नागरिकता अधिकार और विशेष-अधिकार सुरक्षित रख सकें। इसके अलावा, हमारा काम, धारणाओं और प्रथाओं को बदलकर, भेदभाव, हिंसा और कलंक को कम करना है। इसके साथ-साथ, हम उन संगठनों को मज़बूत करने का काम भी करते हैं जो, छोटे संगठनों की क्षमता को बढ़ाने और उन्हें सलाह संबंधी सहायता देने का काम करते हैं।
हमने अपने साझेदारों के व्यापक कामों की वजह से ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव दर्ज किए हैं। वे लोग, जो समुदाय-आधारित संगठन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वे अलग-अलग पहलों के ज़रिए अब तक 5.8 लाख लोगों तक पहुँच चुके हैं।
सिविल सोसायटी संगठनों की लीडरशिप फंड जुटाने में सक्रिय हो गई है और कुछ अन्य संगठन तो, दूसरे दानदाताओं से अनुदान पाने में भी सफल रहे हैं। समुदाय-आधारित संगठनों के सदस्यों और उन सदस्यों से सदस्यता शुल्क इकट्ठा करने में भी काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।
अब सब को साथ लेकर चलने वाले और विविधता पूर्ण नेतृत्व को पाने के लिए कोशिश की जा रही है और ज़ोर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत, संचालक मंडल में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को और ज़्यादा बढ़ाना देना भी शामिल है।
हम सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ अधिकारों और विशेष-अधिकारों से जुड़े काम लगातार करने वाले भागीदारों के काम को भी व्यवस्थित बनाने में तथा उसे और बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
नागरिक समाज संगठनों को मज़बूत करने के क्षेत्र में हम अपने भागीदारों के ज़रिए काम करते हैं।
